इराक़ में ग्यारह कार बम के विस्फोट में 7 आदमी हताहत और लगभग 120 अन्य घायल हुए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सोमवार को राजधानी बग़दाद के लगभग 175 किलोमीटर उत्तर में स्थित तूज़ ख़ुरमातू में स्थानीय समयानुसार लगभग 8 बजे सुबह बहुत थोड़े से अंतराल में तीन आतंकवादी कार बम के विस्फोट हुए। इन विस्फोटों में 6 आदमी हताहत और 60 अन्य घायल हुए। दूसरी ओर बग़दाद के 305 किलोमीटर दक्षिण में स्थित नासेरिया में दो आतंकवादी कार बम के विस्फोट में 14 आदमी घायल हुए।बग़दाद के 290 किलोमीटर उत्तर में स्थित कर्कूक नगर और बग़दाद से 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित हिल्ला नगर में 6 आतंकवादी कार बम के विस्फोट हुए। इन विस्फोटों में एक आदमी हताहत और 60 अन्य घायल हुए।रविवार को इराक़ में श्रंख्लाबद्ध आतंकवादी हमलों में 10 आदमी हताहत हुए थे। 12 अप्रैल को बग़दाद के 75 किलोमीटर उत्तर में स्थित कनान क़स्बे में एक मस्जिद के निकट आतंकवादी बम हमले में एक दर्जन आदमी हताहत और 30 अन्य घायल हुए थे। ये विस्फोट उस समय हुआ था जब लोग जुमे की नमाज़ पढ़ कर उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अमरीका की नीतियों को व्यवहारिक बनाने वाले तथा आतंकवादियों का समर्थन करने वाले देश के रूप में सउदी अरब और क़तर, इराक़ में संकट के मुख्य तत्व हैं। पर्यवेक्षकों का मानना है कि जबसे इराक़ के फ़रारी उपराष्ट्रपति तारिक़ अलहाशेमी को आतंकवादी कृत्यों में लिप्त होने के दोष में फांसी की सज़ा सुनाई गयी है उस समय से इराक़ में आतंकवादी हमलों में तेज़ी आयी है कि जिसका लक्ष्य इराक़ की केन्द्रीय सरकार को कमज़ोर करना है।.........166
14 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 409472
सोमवार को राजधानी बग़दाद के लगभग 175 किलोमीटर उत्तर में स्थित तूज़ ख़ुरमातू में स्थानीय समयानुसार लगभग 8 बजे सुबह बहुत थोड़े से अंतराल में तीन आतंकवादी कार बम के विस्फोट हुए....